{"_id":"81eb97a2995aee99c1747eb8c1eb3666","slug":"the-commissioner-will-review-the-feeding-of-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त करेंगे कार्डों की फीडिंग की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त करेंगे कार्डों की फीडिंग की समीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में मनरेगा जाबकार्डों के आधार कार्ड बनाए जाने
विज्ञापन
की समीक्षा अब शासन स्तर से की जाएगी। मनरेगा आयुक्त ने मनरेगा श्रमिकों के
आधार कार्डाें के बनाए जाने की फीडिंग सहित पौधरोपण की प्रगति जानने को
बडे़ अफसरों की बैठक बुलाई है।
अफसरों संग बैठक कर आयुक्त प्रगति जांचने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे। ज्ञात हो कि श्रमिकों को होने वाले भुगतान में अनियमितता की रोकथाम के लिए शासन ने खातों को आधार कार्ड से लिंक करने के निर्देश दिए हैं। जनपद में भी श्रमिकों के आधार कार्ड खुलवाकर खातों से लिंक कराया जाना है।
जिसको लेकर जिले के अधिकारियों को मनरेगा श्रमिकों के आधार कार्ड क्रमांक बनाकर खातों से लिंक कराने के निर्देश दिए गए। हालांकि, प्रगति कुछ बेहतर नहीं है। अभी तक आला अधिकारियों द्वारा पत्र जारी कर दिशा निर्देश दिए जाते रहे हैं, पर अब अफसरों ने मनरेगा जाब कार्डधारकों के आधार कार्डों की समीक्षा को अधिकारियों को बुलाया है।
बताते चलें कि ग्राम्य विकास आयुक्त द्वारा आठ व नौ जुलाई को आधार कार्डाें की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा जनपद में कराए गए पौधरोपण के बारे में भी जानकारी की जाएगी। ग्राम्य विकास आयुक्त की समीक्षा बैठक को लेकर ही अपर आयुक्त रणवीर प्रसाद ने जनपद से आधार कार्ड की फीडिंग और पौधरोपण की रिपोर्ट मांगी है।