फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The clue of the absconding prisoner was not found even after four days

Hardoi News: चार दिन बाद भी नहीं लगा फरार बंदी का सुराग

Tue, 08 Aug 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The clue of the absconding prisoner was not found even after four days
हरदोई। बीती चार अगस्त को न्यायालय में पेशी के बाद सिपाही को शराब पिलाकर फरार हुए बंदी का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने बंदी के मकान से लेकर रिश्तेदारों तक से पूछताछ की, लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी फुरकान उर्फ रवि वाहन चोरी के मामले में हरदोई जिलाकारागार में मार्च 2018 से बंद था। चार अगस्त को पुलिस अभिरक्षा में उसे पेशी पर न्यायालय लाया गया था। ड्यूटी पर गए सिपाही अमरनाथ श्रीवास्तव को शराब पिलाकर नशे में करने के बाद फुरकान भाग निकला था। उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए सीतापुर स्थित पैतृक गांव के साथ ही कानपुर में रहने वाले उसके कई रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तलाश की जा रही है अभी कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed