फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The clouds in the sky gave relief but the heat caused trouble in the afternoon

Hardoi News: आसमान में छाए बादलों ने दी राहत तो दोपहर बाद गर्मी से आफत

Sun, 01 Jun 2025 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The clouds in the sky gave relief but the heat caused trouble in the afternoon
हरदोई। मौसम का मिजाज रविवार को अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर बाद अचानक फिर मौसम बदल गया और धूप निकल आई। बादलाें की वजह से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। हांलाकि, उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। दिन भर लोग गर्मी से बेचैन रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह आसमान में बादल तो आए और दोपहर को बारह बजे तक छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर को 12 बजे के बाद अचानक मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। धूप निकलते ही लोगों की मुसीबत बढ़ गई। दोपहर बाद धूप निकली तो उमस बढ़ गई और लोगों को परेशान होना पड़ा। रविवार का अवकाश होने और गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकले। इससे शहर की सड़कें सूनी नजर आईं। सांझ ढलने के बाद भी उमस भरी गर्मी ने चैन नहीं लेने दिया। मौसम वेधशाला आरसी वर्मा ने बताया कि
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सिय और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर रहा। आर्द्रता सुबह 60 प्रतिशत और शाम को 48 प्रतिशत रही। हवाएं चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और आसमान में बादल 50 प्रतिशत रहे7
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed