फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The city roads were submerged in water due to 28.2 mm rain in one and a half hours

Hardoi News: डेढ़ घंटे में हुई 28.2 मिमी बारिश से पानी में डूबी शहर की सड़कें

Fri, 08 Aug 2025 10:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 08 Aug 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
The city roads were submerged in water due to 28.2 mm rain in one and a half hours
हरदोई। मानसून की झमाझम बारिश से एक बार फिर शहर की सड़कों को तालाब में बदल दिया। दोपहर को आसमान में काले बादल छाए गए और कुछ ही देर में जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। बारिश तो करीब डेढ़ घंटे के बाद बंद हो गई लेकिन इसके बाद सड़कों पर बनी जाम की स्थिति से लोगों को कई घंटों परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में दो दिन बाद शुक्रवार की दोपहर को एक बार फिर मूसलाधार बारिश हुई। दो दिन से बारिश न होने के कारण गर्मी ने जोर पकड़ लिया था। लोग गर्मी से व्याकुल हो रहे थे। ऐसे में शुक्रवार की दोपहर को डेढ़ घंटे हुई बारिश ने काफी राहत दी। करीब डेढ़ बजे आसमान में काले घने बादल छा गए और भरी दुपहरी अंधेरा छा गया। कुछ ही पलों में जोरदार बारिश होने लगी। कुछ देर में शहर भर में तमाम सड़कें और गलियां पानी से डूब गई और आवागमन में लोगाें को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

करीब तीन बजे तक चली बारिश से मौसम विभाग में 28.2 मिमी दर्ज की गई। बारिश बंद होने के बाद भी सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। दो घंटों तक ऐसी स्थिति से लोगों को दो-चार होना पड़ा। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई है, अधिकतम 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा चार किमी प्रति घंटा और आर्द्रता सुबह 97 और शाम को 95 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed