फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The children learned the tricks of self-defense

बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Sun, 24 May 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 24 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
The children learned the tricks of self-defense

पिछले कई दिनों से स्प्रिंग डेल्स किंडर गार्टेन में

विज्ञापन
चल रहे समर कैंप के समापन अवसर पर शनिवार को जिला क्रीड़ाधिकारी ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इसके अलावा बच्चों ने अपने द्वारा तैयार किए गए माडलों का प्रस्तुतीकरण कर रचनात्मक हुनर का भी परिचय दिया।

इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने स्कूल पहुंचकर आत्म रक्षा के लिए जूडो की बारीकियां तो समझाई हीं, बल्कि उन्हें करके भी दिखाया। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को खेलकूद कराकर उनका मनोबल भी बढ़ाया। प्राचार्या अदिति गौड़ ने बताया कि स्कूल के बच्चे 21 जून को विश्व योग दिवस पर प्रस्तुति देने के लिए अभी से तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चे अपने हाथों व पैरों को मोड़कर उनको कठिन से कठिन आसनों को करके बड़ों को भी एक संदेश दे रहे हैं। इसके अलावा बच्चों ने क्राफ्ट में बाल हैंगिंग, पेन होल्डर, शुभकामनाएं कार्ड आदि बनाए और उनका प्रस्तुतीकरण किया। जिनको देखकर बड़े बडे़ भी अचंभा में पड़ गए। इस मौके पर निधि, अंकिता और आरती आदि टीचर मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed