फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Chairman gave details of the gifts received by the municipality, projects worth Rs 29.44 crore were approved.

Hardoi News: पालिका को मिली सौगातों का अध्यक्ष ने दिया ब्योरा, 29.44 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर

Sat, 04 Apr 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The Chairman gave details of the gifts received by the municipality, projects worth Rs 29.44 crore were approved.
फोटो-45-जानकारी देते नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा, साथ
हरदोई। नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर ने कहा है कि गत वित्तीय वर्ष में विकास कार्याें के लिए नगर पालिका को विभिन्न योजनाओं से बड़े पैमाने पर बजट मिला है। बताया कि लगभग 29.44 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। कहा कि कुछ निर्माण कार्य चल रहे हैं, तो कुछ में मार्च में ही मिलने के कारण कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के कमांड सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि 15वें वित्त से नगर के विभिन्न वार्डाें में 115 कार्य कराए गए हैं। इस पर 501 लाख रुपये खर्च हुए हैं। कान्हा गोशाला का निर्माण सधई बेहटा में हो रहा है और इस पर 165 लाख रुपये खर्च होंगे। दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत आठ निर्माण कार्याें और दो प्रकाश व्यवस्था के कार्याें के लिए 198 लाख रुपये का बजट मिल चुका है। सीवरेज और जल निकासी योजना के तहत तीन कार्याें के लिए दो करोड़ रुपये का बजट मिला है। नगरीय झील और तालाब संरक्षण योजना के तहत 66 लाख रुपये से आवास विकास कालोनी में स्थित तालाब का सौँदर्यीकरण कराया जाएगा। पेयजल व्यवस्था के लिए दो कार्याें पर 135 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपवन योजना में पार्काें की दशा सुधार के लिएए 133 लाख रुपये और इसी योजना के तहत मोहल्ला ऊंचा थोक में 148.77 लाख रुपये से कार्य कराए जाएंगे। विद्युत शवदाह ग्रह के लिए भी 323 लाख रुपये मिले हैं। पशुजन्म नियंत्रण केंद्र के लिए 279 लाख, पेयजल योजना की दूसरी किस्त के लिए 98 लाख रुपये और स्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 12 मार्गाें की दशा सुधा के लिए 494 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान सभासद धर्मरुचि सिंह, अमित त्रिवेदी, मोनू गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री को दिया श्रेय
विकास कार्याें के प्रस्ताव मंजूर होने और बजट जारी होने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का आभार जताया है। नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर ने कहा कि आबकारी मंत्री के प्रयासों से उक्त परियोजनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंजूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed