{"_id":"96030848fcff161e4dabe7061418e08a","slug":"the-central-government-spent-a-year-in-false-promises-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केंद्र सरकार का एक वर्ष झूठे वादों में गुजरा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केंद्र सरकार का एक वर्ष झूठे वादों में गुजरा’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 26 May 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला ने कहा कि
विज्ञापन
भाजपा की सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल झूठे वादों में निकल गया। उन्होंने
सरकार के कार्यकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता से किए गए वादों को भी
पूरा नहीं किया गया।
वह सोमवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए। कहा कि सूटबूट की सरकार के सारे वादे झूठे निकले। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने पर भी देश के लोगों को पेट्रोल-डीजल महंगा मिल रहा। चुनाव से पहले अच्छे दिन आने का वादा किया गया, पर अच्छे दिन आज तक नहीं आए।
प्राकृतिक आपदा आने पर भी भाजपा ने नकारात्मक रुख अपनाया और किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों का कर्जा माफ करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई नई योजना को शुरू नहीं किया, बल्कि यूपीए सरकार की योजनाओं को ही आगे बढ़ाया।
इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता और महामंत्री डा. राजीव सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में आतंकवाद और नक्सलवाद की घटनाएं बढ़ी हैं। कहा कि पाकिस्तान ने कई बार सीज फायर का उल्लंघन किया। महंगाई पर कोई रोक नहीं लगी और दालों की कीमत आसमान छू रही है।
स्किल इंडिया से एक वर्ष में भी रोजगार का सृजन नहीं हुआ और काला धन पर भी अब सरकार कोई चर्चा नहीं कर रही। इस मौके पर अजीत सिंह चंदेल, राम बहोरन मिश्रा और अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद थे।