{"_id":"d3e050b28bb333281e2a1ac3534794cf","slug":"the-central-government-is-not-dealing-with-the-general-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केंद्र सरकार को आम जनता से वास्ता नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केंद्र सरकार को आम जनता से वास्ता नहीं’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 24 May 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन
विज्ञापन
अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रही है, उसे
आम जनता से मतलब नहीं, इसलिए भूूमि अधिग्रहण बिल को पास कराया जा रहा है।
इसके लागू होने से पूंजीपति और उद्योगपति ही लाभान्वित होंगे।
वह शनिवार को पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन पर अमल नहीं किया और न ही महंगाई पर अंकुश लगा पाए। दैवी आपदा से जूझ रहे किसानों की मदद भी केंद्र सरकार ने नहीं की, जिससे प्रदेश सरकार निजी स्तर पर किसानों के नुकसान का मुआवजा बांटना पड़ रहा है।
उन्होंने जिले के दोनों भाजपा सांसदों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक साल पूरा होने के बावजूद अभी तक केंद्र सरकार से कोई योजना जिले में नहीं ला सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह गांव गांव चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियाें व नीतियों से लोगों को अवगत कराएं।
कहा कि जिले में अधिकारी अपनी मनमानी करेंगे तो उन्हें रुकने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर अशोक त्रिपाठी ने बिजली विभाग के एसडीओ व जेई पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर में दो से तीन घंटे की सप्लाई दी जा रही है और शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
इस मौैके पर राज्य एससी/एसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा, जिलाध्यक्ष शराफत अली, मोहम्मद खालिद, मान सिंह यादव, रामआसरे सिंह, शिवमोहन, मीना वर्मा, सुभाष पाल, अखिलेश कटियार आदि मौजूद थे।