{"_id":"57d05d7e4f1c1b6474317d03","slug":"the-candidates-for-appointment-letter-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्तिपत्र के लिए अभ्यर्थियों ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्तिपत्र के लिए अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। करीब एक सप्ताह पहले काउंसलिंग में चुने गए 498 शिक्षकों की नियुक्ति पत्र की छंटनी का काम बुधवार को देर शाम तक चला। देर शाम तक नियुक्ति पत्र न मिलने पर नवचयनित शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर जाकर सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें समझा कर शांत किया। इसी बीच छंटनी का काम पूरा हो गया। रात करीब साढ़े आठ बजे शिक्षिकाओं को डीआई कार्यालय और शिक्षकों को रद्धेपुरवा में नियुक्ति पत्र बांटने का काम शुरू हो गया था।
विज्ञापन
16,448 बीटीसी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जिले में 498 शिक्षक पद के लिए काउंसलिंग कराई गई थी। काउंसलिंग की अंतिम सूची के बाद चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए कई दिन से बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। बुधवार को उन्हें नियुक्ति पत्र देने के लिए बुलाया गया था लेकिन छंटनी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। इससे अभ्यर्थियों ने दिन में कई बार हंगामा भी किया। रात करीब साढ़े आठ बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तिराहे पर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस व सिटी मजिस्ट्रेट मृत्युंजय राम मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों को समझाकर शांत कराया। इसी बीच नियुक्ति पत्र की छंटनी और अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के मिलान का काम पूरा हो गया। रात करीब पौने नौ बजे से नियुक्तिपत्र बांटने का काम शुरू हो गया। महिलाओं को डीआई कार्यालय और पुरुषों को रद्धेपुरवा प्राथमिक स्कूल में नियुक्ति पत्र बांटे गए। सूत्रों के अनुसार कोर्ट में विचाराधीन लगभग 100 के नियुक्ति पत्र रोक लिए गए हैं।
विज्ञापन