फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The bullet had ruptured her lungs and heart, and Soni's parents took her body away.

Hardoi News: गाेली लगने से फट गया था फेफड़ा और दिल, मायके वाले ले गए सोनी का शव

Tue, 13 Jan 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The bullet had ruptured her lungs and heart, and Soni's parents took her body away.
हरदोई। पति के तमंचे से चली गोली से मौत के आगोश में सोई विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को हुआ। गोली पीठ में बाईं ओर लगने के बाद आर पार हो गई थी। पोस्टमार्टम में पता चला कि गोली लगने से फेफड़ा और दिल फट जाने के कारण सोनी की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद उसके मायके वाले शव लेकर अपने गांव चले गए। शाम को उसका अंतिम संस्कार गंगा किनारे किया गया।
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के रमापुर टिकुरा निवासी अनूप की पत्नी सोनी (34) बीती सात जनवरी को सुरजीत के साथ चली गई थी। सुरजीत शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बख्तावरगंज का रहने वाला है। अनूप ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें यह भी बताया था कि सोनी घर से 35 हजार रुपये और जेवर भी ले गई थी। रविवार को पुलिस ने सोनी को खोज लिया था। जानकारी पर थाने पहुंचे अनूप ने उससे वापस घर चलने को कहा था। इस पर सोनी ने मुंह फेर लिया था।
विज्ञापन

नाराज अनूप ने थाना परिसर में ही तमंचे से सोनी की पीठ में गोली मार दी थी। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया था। अनूप को गिरफ्तार कर लिया गया था। उपनिरीक्षक मानसिंह की शिकायत पर अनूप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया था। मंगलवार को सोनी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम से पहले 100 शैय़्या अस्पताल में शव का एक्स-रे हुआ। इसमें पता चलाकि गोली आर-पार हो गई थी। मृतका के भाई संदीप ने बताया कि शव वह लोग अपने घर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बुढ़नापुर ले गए। इसके बाद गंगा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन









बरामद हो जेवर, गिरफ्तार किया जाए सुरजीत

मृतका के भाई संदीप ने कहा कि पुलिस को सुरजीत को भी गिरफ्तार करना चाहिए। सोनी जो जेवर ले गई थी, वह भी बरामद होने चाहिए। कहा कि जेवरों को बरामद कर सोनी के बेटे को सौंपने चाहिए। दावा किया कि जेवर सुरजीत के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed