फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The bull trampled the farmer to death.

Hardoi News: सांड ने किसान को पटक-पटक कर मार डाला

Tue, 19 May 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The bull trampled the farmer to death.
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कनगोइया में बाग की रखवाली कर रहे किसान पर सांड ने हमला कर दिया। सींग से किसान को उठाकर कई बार जमीन पर पटक दिया। सोमवार शाम उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कनगोइया निवासी हरिपाल (46) खेती करते थे। गांव में उत्तर दिशा में उनका बाग है। पुत्र अनुराग ने बताया कि बाग में पेड़ों की रखवाली करने के लिए हरिपाल बाग गए थे। शाम को करीब चार बजे सांड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हरिपाल को परिजन सीएचसी पिहानी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। हरिपाल के परिवार में पत्नी सीमा, दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed