{"_id":"1afe17870f506fe25da0d1cd5635aba2","slug":"the-brother-in-law-just-crushed-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने जीजा-साले को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने जीजा-साले को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई से शाहजहांपुर जा रही रोडवेज बस ने कोतवाली
विज्ञापन
क्षेत्र के मिथनापुर मोड़ के पास बाइक सवार साले-बहनोई को टक्कर मार दी,
जिससे दोनों की मौत हो गई। मौका पाकर चालक बस लेकर भागा तो कुछ दूरी पर
खड़े पेड़ से बस टकरा गई, जिससे 12 यात्री चुटहिल हो गए। हादसे के बाद चालक
बस छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के कपूरपुर बहोरन निवासी सालिगराम ने अपनी पुत्री की शादी करीब तीन माह पहले मझिला थाना क्षेत्र के गुलाब पुरवा आलम नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र जसरथ के साथ की थी।
उन्होंने दहेज में दामाद को एक बाइक दी थी। सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक की सर्विस के लिए जसरथ (21) अपने साले भूपेंद्र प्रताप (23) को लेकर बाइक से शाहाबाद स्थित एजेंसी पर जा रहे थे। इसी दौरान हरदोई से शाहजहांपुर जा रही रोडवेज बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए। इसी बीच बस के अगले पहिए दोनों के सिर को कुचलते हुए आगे निकल गए।
हादसा देख चालक ने बस भगाने की कोशिश की। इसी बीच बस बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे बस में सवार करीब 12 यात्री चुटहिल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुन चालक बस छोड़कर फरार हो गया। यात्री जैसे तैसे बस से उतरे और कुछ दूसरे वाहनों से रवाना हो गए, तो कुछ लोग निजी अस्पताल पहुंचे।
इनमें से सीएचसी कर्मी बीएल अस्थाना व ललितेश कुमारी वर्मा के घायल होने की सूचना मिलने पर सीएचसी प्रभारी डा. नोमान उल्ला एंबुलेंस लेकर घटना स्थल पहुंचे और दोनों को लेकर अस्पताल आए, जहां उनका उपचार किया गया। अस्थाना ने बताया कि बस में सवार करीब 10 लोग चुटहिल हुए थे जो उपचार के लिए इधर-उधर चले गए।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल आरके सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाया। भूपेंद्र प्रताप के सालिगराम की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की।