फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The bridge over the Sai River connecting Hardoi and Unnao is ready and awaiting inauguration.

Hardoi News: हरदोई-उन्नाव को जोड़ने वाला सई नदी पर पुल बनकर तैयार, लोकार्पण का इंतजार

Tue, 30 Dec 2025 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The bridge over the Sai River connecting Hardoi and Unnao is ready and awaiting inauguration.
फोटो 19: कंजौरा-गौरियाकलां के मध्य सई नदी पर नवनिर्मित पुल। संवाद
हरदोई। उन्नाव जनपद को जोड़ने के लिए एक और पुल बनकर तैयार हो गया है। यह पुल जिले के विकास खंड बेहंदर के कंजौरा गांव के पास सई नदी पर करीब 655 मीटर लंबाई में बनवाया गया है। करीब 13.64 करोड़ रुपये की लागत से कंजौरा और गौरियाकलां के मध्य पुल बन जाने से अब करीब 30 हजार से अधिक आबादी को सई नदी पार करने के लिए नाव और लकड़ी के पुल का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

साल 2023 में सई नदी पर कंजौरा-गौरियाकलां गांव के मध्य पुल बनवाए जाने की स्वीकृति मिली थी। शासन ने पुल बनवाए जाने की जिम्मेदारी सेतु निगम को सौंपी थी। काम कराने के लिए 13,64,00,000 रुपये की स्वीकृति दी थी। सेतु निगम ने सई नदी पर करीब 655 मीटर लंबाई में पुल बनवाने के साथ ही पहुंच मार्ग भी बनवा लिए हैं। इससे अब उन्नाव जाने और आने के लिए आवागमन में और आसानी हो गई है।
विज्ञापन

हरदोई-उन्नाव जनपद की सीमा पर बने पुल के तीन पिलर उन्नाव जनपद की सीमा में और दो पिलर हरदोई की सीमा में हैं। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक मसरूर ने बताया कि पुल बनकर तैयार हो गया है। लोगों को आवागमन में आसानी हुई है। पुल बन जाने की आख्या शासन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुल न होने से ग्रामीणों ने बांस-बल्ली से बनाया था पुल
कंजौरा गांव के पास उन्नाव जनपद के तमोरिया बुजुर्ग गांव के ग्रामीणों ने खेतों की देखभाल आदि के लिए सई नदी पर पक्का पुल न होने पर लकड़ी का पुल बनाया था। सई नदी में पानी अधिक होने पर लकड़ी का पुल डूब जाने पर ग्रामीण नाव का सहारा लेते थे। 30,000 से अधिक आबादी को पुल बन जाने से आवागमन में सुविधा होगी। गौरियाकलां, फतेहपुर, जब्बाखेड़ा, राजाखेड़ा, रामदीनखेड़ा, सबलीखेड़ा, डालखेड़ा, कंहैयाखेड़ा, गढ़ी, अतरी, कंजौरा, सिरौली, बिरौली बहलोलपुर सहित जनपद हरदोई और उन्नाव सीमा के गंजमुरादाबाद क्षेत्र के ग्रामीण खेतों की देखभाल में आसानी हो गई है।

फोटो 19: कंजौरा-गौरियाकलां के मध्य सई नदी पर नवनिर्मित पुल। संवाद

फोटो 19: कंजौरा-गौरियाकलां के मध्य सई नदी पर नवनिर्मित पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed