{"_id":"622e22cf7c4d722cb075a8bb","slug":"the-boy-who-went-to-the-toilet-drowned-in-the-drain-hardoi-news-knp6854756117","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच करने गया बालक नाले में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच करने गया बालक नाले में डूबा
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के हरपालपुर कस्बे में रविवार को दोपहर शौच करने गए एक बालक की नाले में डूब कर मौत हो गई है। पैर फिसलने पर वह नारे में गिर गया था। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बा निवासी रामवीर कस्बे में ठेला लगाकर फल बेचकर परिवार का पेट पालते हैं। दोपहर में उनका बेटा उत्कर्ष (7) हमउम्र साथियों के साथ सेढा नाले के पास शौच करने गया था।
वहां पैर फिसल पर वह नाले में गिर गया। सहपाठियों ने घटना की सूचना गांव आकर उत्कर्ष के परिजनों को दी। परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उत्कर्ष को नाले से बाहर निकाला। तब तक उसकी सासें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
उत्कर्ष तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने घटना की सूचना नहीं दी और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अगर कोई तहरीर मिलेगी, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।