{"_id":"5707f9a14f1c1b1b70c8124c","slug":"the-body-of-the-murdered-young-man-thrown-into-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर युवक का शव माइनर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर युवक का शव माइनर में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
अपराधियों से ही अपराधों के बारे में जानने की मुहिम
- फोटो : gettyimages
हरदोई। युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव सूखी माइनर में फेंक दिया गया। शुक्रवार को ग्रामीणों से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद देर शाम शव की शिनाख्त हो सकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के सधई बेहटा गांव के सामने सूखी पड़ी माइनर में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव के पास ही उसकी चप्पल पड़ी थी। वह नीले रंग की जींस और सफेद रंग की टीशर्ट पहने था। उसके चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार के निशान मिले।
विज्ञापन
इससे उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। उसके दाहिने हाथ पर सावन कुमार पिथिया गुदा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन वे शिनाख्त नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। देर शाम देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेनीपुरवा मजरा कुर्रिया निवासी राम प्रसाद मोर्चरी पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने बेटे श्रवन (30) के रूप में की। उन्होंने बताया कि श्रवन गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे घर से निकला था। उसके बाद वापस नहीं आया। वह उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है और एक बच्चा। घटना के विषय में वह कुछ बता न सके। एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि हत्या कहीं और की गई है। शव को माइनर में ठिकाने लगाया गया है। हत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन