{"_id":"604a541c8ebc3ec4ac06861d","slug":"the-body-of-the-married-woman-was-found-hanging-hardoi-news-knp61702106","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाल क्षेत्र के ग्राम तेजीपुर में विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला। पति ने विवाहिता के मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही है।
ग्राम तेजीपुर निवासी कुलदीप सिंह खेती करता है। आठ वर्ष पहले उसका विवाह उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के ग्राम लहबरपुर निवासी राजपाल सिंह की पुत्री रजनी सिंह (28) के साथ हुआ था।
गुरुवार की सुबह जब परिजन सो कर उठे तो रजनी का शव घर के अंदर बने कमरे में साड़ी से बने फंदे पर लटकता मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। कुलदीप ने घटना की सूचना पुलिस और रजनी के मायके पक्ष के लोगों को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रजनी के एक छह वर्ष की पुत्री है। कुलदीप का कहना है कि रजनी मानसिक रूप से परेशान थी और इसी के चलते उसने खुदकुशी की है।
कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रजनी के मायके पक्ष के लोगों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)