फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of the dowry murder accused was found hanging

Hardoi News: दहेज हत्या के आरोपी का शव फंदे पर मिला

Mon, 28 Apr 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 28 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The body of the dowry murder accused was found hanging
फोटो-43-बेचेलाल। स्रोत परिजन
विज्ञापन

19 अप्रैल को तारीख पर दिल्ली से वापस आने के बाद से था परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी


भरावन। दहेज हत्या के आरोपी युवक का शव महगवां गांव स्थित मकान के कच्चे कमरे में फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने मकान की दीवार तोड़कर शव बाहर निकाला। बेटे का शव देख मां बदहवास हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे संभाला।
मृतक 19 अप्रैल को दहेज हत्या के मामले में पेशी पर दिल्ली न्यायालय गया था और वहां से आने के बाद से परेशान था।महगवां निवासी बेचेलाल (30) दिल्ली में मजदूरी करता था। पिछले एक साल से वह गांव में अपनी मां बिलासा के साथ रहकर मजदूरी करता था। बिलासा के मुताबिक रविवार शाम लगभग पांच बजे बेचेलाल ने खाना खाया और फिर कमरे में चला गया।
विज्ञापन

मकान के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। रात में लगभग आठ बजे वह पड़ोसी के मकान से बने दरवाजे में अपने घर गई और आंगन में सो गई। सोमवार सुबह सात बजे तक भी जब बेचेलाल बाहर नहीं आया तो उसने कच्ची दीवार में छेदकर देखा तो बेचेलाल फंदे पर लटक रहा था। इसकी जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार तोड़कर शव बाहर निकाला गया। मृतक की मां ने बताया कि बेचेलाल की शादी पांच साल पहले अतरौली थाना क्षेत्र के तेरवा निवासी संतोषी से हुई थी। दिल्ली में संतोषी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना में संतोषी के पिता जगदीश ने दिल्ली के मंगोलपुरी थाने में बेचेलाल और उसकी दो बहनों व मां पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। बेचेलाल इस मामले में ढाई साल तक जेल में भी रहा था और जमानत पर बाहर आया था। तब से ही वह परेशान था।


इनसेट
आरोप: सुलह के लिए मांगे थे तीन लाख, खेत बेचकर जुटाए फिर कर दिया इन्कार
बेटे का शव देख बिलख रही बिलासा ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में सुलह करने के लिए बेचेलाल के ससुर ने तीन लाख रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं थे तो दो बीघा खेत बेचकर तीन लाख रुपये की व्यवस्था की। इसके बाद बेचेलाल के ससुर ने सुलह करने से इनकार कर दिया। तब से बेचेलाल कुछ ज्यादा ही परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed