फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a young man who had come to his uncle's place was found hanging from a noose

Hardoi News: फूफा के यहां आए युवक का फंदे से लटकता मिला शव

Thu, 22 May 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had come to his uncle's place was found hanging from a noose
हरदोई। कबीरनपुरवा गांव अपने फूफा के यहां आए युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर बृहस्पतिवार की सुबह गमछे के फंदे से लटकता मिला। परिजन मौत की वजह पर चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गंगा दरवाजा निवासी रामकिशोर (25) मजदूरी करते थे। वह बीते रविवार को बिलग्राम थाना क्षेत्र के कबीरनपुरवा अपने फूफा श्रीराम के यहां आए थे। उसी दिन बिना बताए शाम को कहीं चले गए। फूफा ने उसके पिता को इस बात की सूचना दी। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। पिता रामतीर्थ ने बीते बुधवार को थाने में गुमशुदगी की तहरीर भी दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह कबीरनपुरवा गांव से कुछ दूरी पर उसका शव गमछे के फंदे से पेड़ पर लटकता मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो अन्य लोगों को बताया। इसपर मृतक के फूफा ने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने बताया रामकिशोर मानसिक रूप से बीमार रहता था। मृतक की पत्नी देवकी है। मृतक की कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed