फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a young man was found hanging from the noose of his wife's scarf

Hardoi News: पत्नी के दुपट्टे के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 22 Apr 2025 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from the noose of his wife's scarf
हरियावां। बहन की शादी की तैयारियों के लिए गांव आए युवक का शव संदिग्ध हालात में पत्नी के दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। खेत से मजदूरी कर वापस घर पहुंचे पिता ने शव देखा तो बिलख पड़े। ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पहले घरेलू विवाद में पत्नी मायके चली गई थी और इसके बाद से ही युवक परेशान था।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के मरई गांव निवासी अंकित (22) नोएडा में एक प्राइेवट कंपनी में काम करता था। उसकी छोटी बहन शशि की शादी 15 मई को होनी है। शादी की तैयारियों के लिए अंकित एक माह पहले नोएडा से घर आ गया था। मंगलवार को उसके पिता गयादीन खेत में मजदूरी करने गए थे। दोपहर में वापस आने पर उन्हें अंकित का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक अंकित की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के कंडौना निवासी नीतू से डेढ़ साल पहले हुई थी। रविवार को नीतू और अंकित के बीच किसी बात को लेकर विवाद हाे गया था। इस कारण नाराज होकर नीतू अपने मायके चली गई थी। चर्चा है कि इसी से परेशान होकर युवक ने खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष वीर बहादुर ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed