फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a teenage girl, who had gone missing under suspicious circumstances, was found floating in a drain.

Hardoi News: संदिग्ध हालात में लापता हुई किशोरी का शव नाले में उतराता मिला

Thu, 22 Oct 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenage girl, who had gone missing under suspicious circumstances, was found floating in a drain.
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात संदिग्ध हालात में लापता हुई किशोरी का शव कुछ घंटे बाद घर से 500 मीटर दूर स्थित नाले में उतराता मिला। किशोरी के पिता ने गांव के ही तीन नाबालिगों पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में डूबकर मौत होने की बात सामने आई है। दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड भी बनवाई गई है। बुधवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे। कोतवाल के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और शाम को अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी (14) संडीला के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। पिता के मुताबिक, सोमवार की रात गांव में जगराते की शोभायात्रा निकाली गई थी। इसमें शामिल होने किशोरी घर से गई थी। इसके बाद वापस घर नहीं आई। जब उसकी तलाश शुरू की गई तो रात में ही उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित बेहटा नाले में उतराता मिला। इसकी सूचना परिजनों ने रात में ही यूपी 112 पर दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकलवाकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

घटना को लेकर पिता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही तीन किशोरों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, डूब जाने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड भी बनवाई गई है। मृतका पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में डूबकर मौत होने की बात सामने आई है। अन्य सभी बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



... तो शोभायात्रा से वापस घर आकर गायब हुई किशोरी
पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि किशोरी की नजदीकियां गांव निवासी एक किशोर से थीं। दोनों के बीच फोन पर बात भी होती थी। पुलिस का दावा है कि शोभायात्रा में शामिल होने के बाद किशोरी वापस घर चली गई थी। घर में वह अपनी बुआ के साथ चारपाई पर सोई थी। रात में लगभग 12 बजे बुआ लघुशंका के लिए उठी तो किशोरी बिस्तर पर नहीं थी। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों ने किशोरी के गायब हो जाने की सूचना पुलिस को दी। इसके थोड़ी देर बाद ही किशोरी का शव बेहटा नाले में मिलने की सूचना भी परिजनों ने ही पुलिस को दी। परिजन जिन तीन लोगों पर दुष्कर्म करने के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं, इनमें वह युवक भी शामिल हैं जिसकी किशोरी से नजदीकियां थीं।



परिजनों के बदलते बयानों से उलझी घटना
किशोरी के घर से गायब होने और फिर शव मिल जाने की पूरी घटना महज डेढ़ घंटे में ही हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों को पूरी घटना कुछ और बताई। मीडिया वालों से पहले चुप्पी साधे रहे और फिर शोभायात्रा से वापस घर न आने की बात कही। पुलिस को जांच में पता चला कि किशोरी शोभायात्रा से वापस घर आ गई थी। कहीं न कहीं पूरी घटना में परिजनों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed