फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a girl who had gone with her lover three months ago was found hanging.

Hardoi News: तीन माह पहले प्रेमी के साथ गई युवती का शव फंदे पर लटकता मिला

Sun, 29 Oct 2023 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
The body of a girl who had gone with her lover three months ago was found hanging.
शाहाबाद। तीन माह पहले प्रेमी के साथ गई युवती का शव शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में काशीराम कालोनी के एक आवास में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। मृतका का प्रेमी मौके से फरार है। मृतका की मां ने प्रेमी पर ही हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मझिला थानाक्षेत्र के कैथापुरवा निवासी गीता उर्फ अनीता (30) तीन माह पहले शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला महुआटोला निवासी नदीम के साथ चली गई थी। कुछ समय से नदीम और गीता कांशीराम कालोनी के ब्लाक संख्या चार के आवास नंबर 46 में रह रहे थे। रविवार शाम को पड़ोस में रहने वाली महिला ने दरवाजा खुला देखकर गीता को आवाज दी। जवाब न मिलने पर उसने अंदर देखा तो दुपट्टे से गीता का शव फंदे पर लटक रहा था। उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। उधर दूसरी ओर नदीम घटना के बाद से फरार है। मृतका की मां मुन्नी देवी ने नदीम पर ही गीता की हत्या करने की आरोप लगाया है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट---
अनाधिकृत रूप से रह रही थी काशीराम कालोनी में
कांशीराम कालोनी के तहत बने आवासों का आवंटन होने के बाद भी यहां दूसरे लोग रह रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, गीता और नदीम भी अनाधिकृत रूप से कालोनी में रह रहे थे। दोनों को यह आवास आवंटित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed