फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of a farmer who drowned in Shahjahanpur was found on the banks of the Ramganga river

Hardoi News: शाहजहांपुर में डूबे किसान का था रामगंगा नदी के किनारे मिला शव

Mon, 14 Jul 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The body of a farmer who drowned in Shahjahanpur was found on the banks of the Ramganga river
दिवंगत जगदीश।
हरदोई। रामगंगा नदी के किनारे बीते शनिवार की शाम मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र के मिघौल गांव का रहने वाला था। वह 11 जुलाई को गांव के पास से निकली रामगंगा नदी में उतरे मवेशी को निकालने के प्रयास में डूब गए थे। गांव से 35 किलोमीटर दूर शव मिला है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र के मिघौल निवासी जगदीश सिंह (56) खेती करते थे। 11 जुलाई को वह रामगंगा नदी के किनारे मवेशी चरा रहे थे। तभी एक मवेशी नदी में चला गया।
विज्ञापन

उसे निकालने के लिए वह नदी उतर गए थे। तभी वह गहरे पानी में चले गए। इसके बाद से उनका पता नहीं चल सका था। जगदीश के भाई छोटे भाई सतीश के मुताबिक, उनकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 जुलाई रविवार को वह अल्हागंज थाने गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। यहां थानाध्यक्ष ने अवरल थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में नदी में एक शव मिलने की बात बताई। परिजन पहले अरवल थाने फिर देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां परिजनों ने शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed