{"_id":"69e3c45cf19a8f579503a8c1","slug":"the-body-found-on-the-track-was-mauled-by-dogs-and-chased-away-by-shepherds-hardoi-news-c-213-1-hra1004-148279-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक पर मिले शव को कुत्तों ने नोचा, चरवाहों ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक पर मिले शव को कुत्तों ने नोचा, चरवाहों ने भगाया
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर देहात कोतवाली क्षेत्र में कंढौना के पास युवक के क्षत-विक्षत शव को कुत्तों ने नोच डाला। मवेशी चरा रहे लोगों ने कुत्तों को खदेड़ा और पुलिस को सूचना दी। शनिवार को युवक की पहचान होने पर पोस्टमार्टम कराया गया।
रेलवे लाइन के किनारे बड़ी संख्या में लोग मवेशी चराने जाते हैं। इन्हीं में से कुछ लोगों ने शुक्रवार दोपहर देखा कि कुत्ते एक युवक के शव को नोच रहे हैं। इस पर चरवाहों ने कुत्तों को खदेड़ दिया और फिर पुलिस को जानकारी दी। इस बीच पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शव मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार की सुबह शेरू नाम का शख्स अपने बहनोई की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचा।
इस पर पुलिस ने उसे बताया कि एक शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। मोर्चरी में जाकर शव देखा तो शेरू ने पहचान कर ली। बताया कि उसके बहनोई वनपुरवा निवासी रामू (35) सब्जी बेचता था। बताया कि शुक्रवार की दोपहर से रामू लापता था। मृतक के परिवार में पत्नी मानसी, एक पुत्र और एक पुत्री है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।