फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body could not be identified; the victim was murdered by being struck in the jaw with a brick.

Hardoi News: नहीं हो पाई शव की पहचान जबड़े में ईंट मारकर की हत्या

Sat, 27 Dec 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The body could not be identified; the victim was murdered by being struck in the jaw with a brick.
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरीपुरवा मैदान में बुधवार को मिले युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में नाक, मुंह और जबड़ा ईंट से कूंचकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

बीते बुधवार की सुबह हरीपुरवा मैदान में युवक का शव मिला था। पास ही खून से सनी हुई ईंट मिली थी। चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया था। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई। मौके से शराब की खाली बोतल और चखना भी मिला था। इसे आधार बनाकर भी पुलिस पहचान करने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन

पहचान न होने पर 72 घंटे बीत जाने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में हत्या किए जाने की बात स्पष्ट हुई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। घटना का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed