फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The bodies were found along the railway line

रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला शव

Sun, 19 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 19 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
The bodies were found along the railway line

देहात कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे

विज्ञापन
रिक्शा चालक का शव पड़ा मिला। शव की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के पतलुइया मजरा नानकगंज निवासी मुनेंद्र (35) पुत्र मथुरा का शव शनिवार की सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के कटैया गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम का भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि मुनेंद्र लखनऊ में रिक्शा चलाने का काम करते थे। वह प्रतिदिन लखनऊ आता जाता था। वह शुक्रवार की सुबह भी लखनऊ जाने को निकले थे, पर वह वापस नहीं लौटे। शनिवार की सुबह जब गांव के लोग शौच को निकले तो मुनेंद्र के शव को देख कर जानकारी परिजनों को दी।

उसके तीन पुत्र और दो पुत्रियां है। मुनेंद्र ही परिवार को खर्च चलाते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed