{"_id":"57701ba44f1c1b857d79a947","slug":"the-baseline-list-of-characters-did-not-build-chaly","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण के बेस लाइन पात्रों की नहीं आई सूची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण के बेस लाइन पात्रों की नहीं आई सूची
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शौचालय निर्माण के लिए पात्राें के बेस लाइन का सर्वे करवाकर पात्रों का चयन किया गया लेकिन गांवों में तमाम पात्रों को सर्वे में शामिल हीं नहीं किया गया है। ऐसे में तमाम जरूरतमंद वंचित रह गए। एचसीएल फाउंडेशन ने इसकी जानकारी शासन को दी। जिस पर निदेशक ने तो दोबारा सर्वे के निर्देश दे दिए लेकिन अभी तक पात्रों का सर्वे कर सूची नहीं भेजी गई।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनवाने के लिए पहले तो बिना जांच पड़ताल किए सभी को लाभान्वित किया गया। जिसमें तमाम अनियमितता सामने आई और करोड़ों रुपये की धनराशि का दुरुपयोग हो गया। ऐसे में अब शासन ने शौचालय निर्माण कराने के लिए पात्रों का बेस लाइन सर्वे कराने के निर्देश दिए। बेस लाइन सर्वे के अनुसार पात्रों को चयनित किया जा चुका है, लेकिन सर्वे में भी लापरवाही की गई है और तमाम जरूरतमंदों को बेस लाइन सर्वे में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
बेस लाइन सर्वे से वंचित रह गए पात्रों के संबंध में जनपद में काम कर रही एचसीएल फाउंडेशन के अधिकारियों ने समुदाय परियोजना के तहत गठित प्रोजेक्ट मानीटरिंग कमेटी की बैठक में मुख्य सचिव को जानकारी दी। अधिकारियों ने बेस लाइन सर्वे में छूटे पात्रों को भी धनराशि देने का सुझाव दिया। जिस पर उप निदेशक पंचायत योगेेंद्र कटियार ने दोबारा बेस लाइन का सर्वे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
लेकिन उप निदेशक के निर्देश के बावजूद एचसीएल के चयनित कछौना ब्लाक के गांवों में बेस लाइन का दोबारा सर्वे कर सूची नहीं भेजी र्गई है। जिससे गांवों में धनराशि का आवंटन भी नहीं हो सका है। जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पांडेय ने बताया कि सर्वे के निर्देश दे दिए गए है सोमवार तक सूची मिलने की संभावना है।