फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The baby's body was relaxed

गरीब परिवार में जन्मी बच्ची का शरीर पड़ा शिथिल

Tue, 20 Jun 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 20 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
The baby's body was relaxed
लोगों की मदद का इंतजार करती बच्ची लक्ष्मी - फोटो : amarujala

पिहानी। ढाई वर्षीय शरीर से लाचार लक्ष्मी बिस्तर पर आंखें खोले उन फरिश्तों की मद्द का इंतजार कर रही है, जो उसके इलाज के लिए आर्थिक मदद दे सके।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला मुरीदखानी में भारतीय विद्यालय के सामने किराये का मकान लेकर रह रहे ग्राम हरैया निवासी घनश्याम की ढाई वर्षीय पुत्री लक्ष्मी पिछले चार माह से बिस्तर पर है।
विज्ञापन


उसके शरीर का दायां भाग शिथिल हो गया है, जिससे वह न तो खुद से उठ- बैठ सकती है और न ही चल फिर सकती है। पेशे से ड्राइवर घनश्याम कहते हैं जो कुछ भी उसके पास था उसने बच्ची के इलाज के लिए लगा दिया है। अपनी जमीन-मकान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर की मजदूरी परिवार का पेट पालने में ही नाकाफी होती है। ऐसे में लक्ष्मी का इलाज नहीं हो पा रहा है। लखनऊ, कानपुर और शाहजहांपुर में इलाज के बाद अब कुछ भी पास नहीं बचा तो थक हार कर बच्ची को घर ले आए हैं। उन्होंने सामाजिक, राजनैतिक संगठनों  के जिम्मेदारों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों से बच्ची की जान बचाने में मदद की पुकार लगाई है। इसके लिए उन्होंने अपने मोबाइल नंबर 9651831109 पर संपर्क करने की विनती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed