फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The ax fell on 29 after surprise inspections

आकस्मिक निरीक्षण के बाद 29 पर गिरी गाज

Sun, 01 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 01 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The ax fell on 29 after surprise inspections
ऑफिस - फोटो : demo pics

हरदोई। सामान्य गांवों में योजनाओं और कार्यक्रमाें की वास्तविकता परखने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर 40 ग्राम सभाओं में शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। शिक्षकों की उपस्थिति, राशन वितरण, आंगनबाड़ी केंद्र संचालन और सफाई कर्मियों के गांव जाने की स्थिति का निरीक्षण हुआ और 29 गांवों में अनियमितता मिली। इन गांवों के 11 अध्यापक, एक प्रधान, पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्री, छह कोटेदार और छह सफाई कर्मियों के खिलाफ जिलाधिकारी ने कार्रवाई के आदेश दए हैं।

विज्ञापन


समग्र ग्राम और गोद लए गांवों में प्राथमिकता से काम हो रहा है। उसका दैनिक अनुश्रवण भी हो रहा है। इससे वहां की व्यवस्था दुरुस्त नजर आ रही है लेकिन इसके अतिरिक्त सामान्य गांवों में व्यवस्था बदतर है। शनिवार को जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने 40 गांवों का जिला स्तरीय अधिकारियों से आकस्मिक निरीक्षण कराया और शाम को ही रिपोर्ट मांगी। जांच रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने 29 गांवों में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन


ग्राम पुरवा देवरिया में मिड डे मील न बनने पर प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान का स्पष्टीकरण तलब कर खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। ग्राम सगरापुर के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक व प्रधान अध्यापक अनुपस्थित पाए गए, ग्राम कमालपुर में टीचर सविता व राखी, ग्राम ककरा के प्राथमिक विद्यालय में टीचर रजनी व मकबूल, ग्राम दसौली में टीचर संगीता, ग्राम जरौर में टीचर सुमित कुमार और उच्च प्राथमिक विद्यालय हयातपुर खेड़ा में प्रधानाध्यापक रामसुख अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित सभी टीचरों के वेतन रोकने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम मझिया, पुरवा देवरिया, सगरापुर और कोईलहा में सफाई कर्मी के अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने व विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम अटवा असिगवां व खजोहना में सफाई कर्मी के लगातार अनुपस्थित रहने पर निलंबित करने एवं विभागीय कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। ग्राम खजोहना, अटवा, ककरा के आंगनबाडी केंद्र बंद मिलने पर और ग्राम दस्यौली व बूढ़नपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री मिथिलेश व कल्पना के अनुपस्थित मिलने पर सेवा समाप्ति के आदेश जिलाधिकारी ने दिए।


ग्राम मझिया, अटवा असिगवां, पुरवा देवरिया, सगरापुर व खजोहना में कोटेदारों के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्राम कोईलहा में अस्थायी राशन कार्ड के वितरण की शिकायत मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed