फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The ADG of the SPG inspected the arrangements with the officials, the garden for Harishankari is ready.

Hardoi News: एसपीजी के एडीजी ने अधिकारियों संग देखे इंतजाम, हरिशंकरी के लिए वाटिका तैयार

Sun, 26 Apr 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The ADG of the SPG inspected the arrangements with the officials, the garden for Harishankari is ready.
फोटो 29: गंगा एक्सप्रेसवे पर हेलीपैड के ही करीब बनाए गई वाटिका में प्रधानमंत्री रोपेंगे हरिशंकर
हरदोई/मल्लावां। प्रधानमंत्री के 29 अप्रैल के प्रस्तावित कार्यक्रम के इंतजामों का स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के एडीजी ने रविवार को अधिकारियों संग निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा बंदोबस्त पर चर्चा की। वहीं टीम ने गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए हेलीपैड की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन




गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का काउंटडाउन शुरू हो गया है। साथ ही लोकार्पण समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं में और तेजी आई है। एसपीजी के एडीजी ने लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस के साथ लोकार्पण समारोह स्थल पर किए गए बंदोबस्त को देखा। जिलाधिकारी अनुनय झा से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उन्हें हरदोई सहित उन्नाव, कन्नौज, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद जनपदों से आने वाले वीआईपी, जनप्रतिनिधि और आमजन के रूट, वाहनों की पार्किंग सभास्थल तक आवागमन के लिए बनाए गए श्रेणीवार मार्गों की जानकारी दी। लोगों के बैठने के लिए बनाए गए ब्लॉक और उनमें किए गए सुरक्षा बंदोबस्त को भी बताया।
विज्ञापन

बताया कि कार्यक्रम के लिए पहले 65 हेक्टेयर भूमि ली गई थी लेकिन मुख्यमंत्री के भ्रमण व निरीक्षण में मिले दिशा-निर्देशों के बाद इसे विस्तारित कर 144 हेक्टेयर कर दिया गया है। अब 144 हेक्टेयर पर सभी व्यवस्थाओं को जुटाया जा रहा है ताकि लोगों को आवागमन, खानपान और पानी आदि की दिक्कतें न होने पाएं। वहीं, एविएशन से आई टीम ने गंगा एक्सप्रेसवे पर बनाए गए तीन हेलीपैड की नापजोख, जांच-पड़ताल की। एसपीजी एडीजी ने 27 अप्रैल से ही सभास्थल को कब्जे में लिए जाने की बात अधिकारियों से कही है ताकि स्थल का समय से निरीक्षण और परीक्षण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंटरनेट सुविधा से लैस रहेगा सभास्थल, 16 पार्किंग स्थल बनाए गए
समारोह के लिए सभास्थल पर धूप के बाद भी श्रमिक दिन-रात मेहनत कर टेंट, पंडाल लगाने का काम कर रहे हैं। पार्किंग स्थल के लिए जमीन को समतल कर सड़क से उतरने-चढ़ने के लिए रास्ते बनाए गए हैं। सभास्थल के लिए इंटरनेट की लाइन बिछाई जा रही है। मल्लावां-राघौपुर सड़क पर बंदीपुर और कल्याणनपुर गांव के बीच बनाए गए एक्सप्रेसवे के कट के पास ही सभास्थल बनाया गया है। राघौपुर सड़क के दोनों ओर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के उतरने वाले तीन हेलीकॉप्टर के लिए एक्सप्रेसवे पर जमीन को समतल कर हेलीपैड बनाए जा रहे हैं जबकि एक्सप्रेसवे के नीचे मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए अलग-अलग दो हेलीपैड बनाकर बैरिकेडिंग की गई है। प्रधानमंत्री के हेलीपैड से कुछ ही दूरी पर हरित वाटिका बनाई गई है। इसी वाटिका के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरिशंकरी रोपित करेंगे। इसके लिए तीनों गड्ढे भी तैयार करा लिए गए हैं।



नौ सुपर जोन, 19 जोन और 61 सेक्टर में बांटा गया सभास्थल

144 हेक्टेयर भूमि पर व्यवस्थाओं को जुटाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक एके मीणा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल से पार्किंग स्थल तक के क्षेत्र को जोनवार तय किया गया है। इसमें नौ सुपर जोन, 19 जोन, 61 सेक्टर, 109 सब सेक्टर बनाए गए हैं। बताया कि सुपर जोन में पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, जोन में अपर पुलिस अधीक्षक के स्तर के अधिकारी, सेक्टर में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी की निगरानी के लिए ड्यूटी लगाई गई है। सब सेक्टर में इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई है। वीआईपी और जनता के लिए 16 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। सुरक्षा बंदोबस्त के लिए करीब 6,000 पुलिस कर्मी और पीएसी की तैनाती रहेगी।



एक ब्लॉक में 760 लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था

लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक, प्रधानमंत्री की जनसभा में करीब 2,00,000 लोगों के जुटने के इंतजाम किए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री के मंच के साथ ही वीआईपी और जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों के लिए बैठने के लिए व्यवस्था के साथ ही आमजन के लिए भी अलग से बैठने के इंतजाम किए गए हैं। आमजन के लिए बैठने, आवाजाही की सुविधा को देखते हुए 760 लोगों पर एक ब्लॉक बनवाया जा रहा है।

फोटो 29: गंगा एक्सप्रेसवे पर हेलीपैड के ही करीब बनाए गई वाटिका में प्रधानमंत्री रोपेंगे हरिशंकर

फोटो 29: गंगा एक्सप्रेसवे पर हेलीपैड के ही करीब बनाए गई वाटिका में प्रधानमंत्री रोपेंगे हरिशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed