फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   thane se bhaga youvak

बाइक चोरी का संदिग्ध शौच के बहाने थाने से फरार

Tue, 19 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
thane se bhaga youvak
हरियावां। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भदेवरा से चोरी हुई बाइक के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस एक युवक को लाई थी। युवक सोमवार की रात शौच का बहाना कर पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग निकला। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन

ग्राम भदेवरा में 10 दिन पूर्व एक बाइक चोरी हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने रविवार को एक शक के आधार पर एक युवक के दो भाइयों को पूछताछ के लिए पकड़ा। इस पर संदिग्ध युवक भी पुलिस की पकड़ में आ गया तो पुलिस ने उसके भाइयों को छोड़ दिया गया। सोमवार रात संदिग्ध थाने से देर रात बिना कुछ बताए भाग निकला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि युवक सोमवार की रात शौच जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन फिर कोई पता नहीं चला। उसकी खोज की जा रही है। पुलिस ने उसके एक भाई को फिर से थाने लाकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चोरी
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बहरा सौदागर पूर्वी गौरीनगर निवासी विनय पांडेय पुत्र संतोष पांडेय एक कंपनी में एमआर के पद पर तैनात है। सोमवार की दोपहर वह अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया था। कुछ देर बाद लौटा तो बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता न चलने पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed