फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   TET in recruitment and met 32 ' Munnabhai

टीईटी भर्ती में और मिले 32 ‘मुन्ना भाई’

Sat, 28 Nov 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 28 Nov 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
TET in recruitment and met 32 ' Munnabhai
परिषदीय विद्यालयों में टीईटी आवेदकों की भर्ती मामले में 32 ‘मुन्ना भाई’ और मिले है, जिसमें से आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं 18 के प्रशिक्षण पर रोक लगा दी गई है। छह संदिग्ध के अभिलेख खंगाले जा रहे है। इससे पहले 3 पर एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। इस खुलासे से विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


बताते चले कि परिषदीय विद्यालयों में टीईटी उत्तीर्ण आवेदकों की सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिले में 3000 पदों पर प्रशिक्षु टीचरों की तैनाती की जानी थी, जिसमें अभी तक 2518 प्रशिक्षु टीचरोें ने ज्वाइन किया है। इनमें से 1951 प्रशिक्षु टीचरों की प्रशिक्षण की अवधि पूर्ण होने पर परीक्षा कराई गई थी। जिसमें 1947 परीक्षा में पास हुए थे। उत्तीर्ण प्रशिक्षु टीचरों की विद्यालयों में नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


प्रशिक्षु टीचरों के टीईटी आवेदनों का ऑनलाइन मिलान में विभाग को 32 के अंक पत्र नहीं मिल रहे थे। इनमें से 14 ऐसे आवेदक थे, जिनको डायट की ओर से काउंसलिंग में सही करके प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। जिसमें से 8 ने प्रशिक्षण के लिए विभाग में मूल प्रमाण पत्र जमा कर दिए थे। जिनकी जांच की गई तो फर्जीवाड़ा सामने आया। आठ के खिलाफ शहर कोतवाली में गुरुवार की देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अर्पणा चंदेरिया निवासी मोहल्ला कटरा छिबरामऊ कन्नौज, कुवंर पाल निवासी ग्राम सुरौठी थाना असनेरी जनपद आगरा, हरवीर सिंह निवासी बहोरी जोगा  थाना बेबर मैनपुरी, कौशलेंद्र प्रताप सिंह आवास विकास छिबरामऊ जनपद कन्नौज, दीपू कुमार निवासी ग्राम सहारा थाना मलपुरा जनपद आगरा,धर्मवीर सिंह निवासी नंगलावर भाग फोडर जनपद मथुरा, भूपेंद्र निवासी ग्राम वलीपुर थाना खैर जनपद अलीगढ़ और धीरज पाल सिंह निवासी गढ़ी नंदू थाना बल्देव जनपद मथुरा शामिल है।


इसके अलावा इस सूची में कुंवर पाल ,अशोक कुमार, कुलदीप ,मनीष कुमार ,आशा कुमार , मधु कुमार के अंक पत्र ऑनलाइन दिखाई नहीं दे रहे है। इन सभी का प्रशिक्षु टीचर पद पर किया गया चयन निरस्त कर दिया गया है। अभिलेख मिलने पर इन पर भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेश मिश्र ने बताया कि संदिग्ध आवेदकों के मूल आवेदन पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मांगे गए हैं। जिन नए 18 लोगों के नाम सामने आए हैं उनका प्रशिक्षण रोक दिया गया है। चयन निरस्त करने के बाद उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed