फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   terwa dahigawan team first in vollyball

हरदोई: वालीबॉल में तेरवा दहिगवां और कबड्डी में सुभान खेड़ा टीम विजेता

Fri, 29 Jul 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
terwa dahigawan team first in vollyball
हरदोई। खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गौसगंज कछौना स्टेडियम मेंकिया गया। इसमें वालीबॉल में तेरवा दहिगवां की टीम अव्वल रही। दौड़ लंबी कूद, गोला फेंक, वॉलीबाल व कबड्डी में भी खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन यादव व बालिका वर्ग में राखी देवी, 200 मीटर में शिवम कुमार व प्रियंका देवी, 400 मीटरमें अरविंद कुमार व प्रेमा रानी, 800 मीटरमें विनीत कुमार व राखी देवी, 1600 मीटर दौड़ में विनीत कुमार व आरती ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में बालक वर्ग में शिवाकांत व बालिका वर्ग में मोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गोला फेंक में बालक वर्ग में निशीकांत व बालिका वर्ग में रश्मि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में तेरवा दहिगवां की टीम अव्वल रही। उप विजेता गौसगंज की टीम रही। कबड्डी में सुभान खेड़ा विजेता और उप विजेता तेरवा दहिगवां की टीम रही। विजेताओं को प्रधानाचार्य राकेश द्विवेदी ने मेडल, प्रमाण पत्र दिए। खंड स्तरीय ग्रामीण खेेलकूद प्रतियोगिता में 201 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कोथावां प्रेम कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed