{"_id":"6ad909f940765909c70714b8","slug":"tent-businessman-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158775-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क हादसे में घायल टेंट व्यापारी की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क हादसे में घायल टेंट व्यापारी की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो- 14- सौरभ। फाइल फोटो
- फोटो : रामलीला मैदान में कुश्ती दंगल में एक दूसरे पहलवान को पटखनी देने की कोशिश। स्रोत कमेटी
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बीते 14 अक्तूबर को सड़क हादसे में घायल टेंट कारोबारी की उपचार के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
मूलरूप से शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर कल्लू निवासी सौरभ (22) का ननिहाल शहर कोतवाली क्षेत्र के सधई बेहटा गांव में है। बचपन से वह ननिहाल में ही रह रहे थे। भाई सूरज ने बताया कि सौरभ टेंट हाउस चलाते थे। बीते 14 अक्तूबर को वह अपने दोस्तों पुनीत और शेर के साथ बाइक से कन्नौज जा रहे थे।
बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर म्योरा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। घटना में तीनों घायल हो गए थे। इन लोगों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। सौरभ की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। परिजन उनका उपचार लखनऊ के एक निजी अस्पताल में करा रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार रात वहीं उनकी मौत हो गई। मंगलवार को शव लेकर गांव आए परिजन ने उनका अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम के ही कर दिया। मृतक के परिवार में मां अनीता, भाई सूरज और बहन अंजली है। पिता सुधीर का निधन पांच साल पहले हो चुका है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।

फोटो- 14- सौरभ। फाइल फोटो- फोटो : रामलीला मैदान में कुश्ती दंगल में एक दूसरे पहलवान को पटखनी देने की कोशिश। स्रोत कमेटी