फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ten minutes inspection and a half hour talks !

दस मिनट निरीक्षण और डेढ़ घंटा वार्ता!

Sat, 11 Apr 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 11 Apr 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ten minutes  inspection and a half hour talks !

जिले में चल रहे अंधता निवारण कार्यक्रम की समीक्षा

विज्ञापन
करने पहुंचे मुख्य सलाहकार ने दस मिनट में निरीक्षण की खानापूरी कर ली। इसके बाद अफसरों से डेढ़ घंटा कक्ष में वार्ता कर चलते गए। इससे योजना की हकीकत का अनुमान स्वयं ही लगाया जा सकता है।

ज्ञात हो कि जिले में अंधता निवारण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत मरीजों का आपरेशन से लेकर उनको चश्मा, दवा आदि नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं, पर यह कार्यक्रम कागजों में ही तेजी से दौड़ रहा है। हकीकत में मरीजों को व्यापक सुविधा नहीं मिली और उनको लेंस का शुल्क अदा करना पड़ता है।

जिले में संचालित कार्यक्रम की समीक्षा करने शुक्रवार को अंधता निवारण समिति के प्रमुख सलाहकार विकास सेठी जिला मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल में संचालित नेत्र विभाग को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओटी की व्यवस्था देखी। यहां पर स्टाफ नर्स की तैनाती न होने और सफाई न होने पर नाराजगी जताई।

इसके बाद दवा का स्टाक देखा। उनका निरीक्षण मात्र दस मिनट में निपट गया। इसके बाद सीएमओ के कक्ष में डेढ़ घंटे तक अफसरों से वार्ता करते रहे और सभी कुछ सही कहकर चले गए। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डा. आरके मिश्र समेत विभागीय अफसर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed