फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   temprature below 6, people shivred

छह डिग्री सेल्सियस पर आया तापमान, कड़ाके की सर्दी जारी

Thu, 19 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
temprature below 6, people shivred
हरदोई। पारा गिरने और गलन बढ़ने से लोग ठिठूर रहे हैं। बुधवार दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम पारा दो डिग्री और लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पूरे दिन सर्द हवाएं चलने से लोग परेशान रहे। शाम को गलन और बढ़ गई। जहां-तहां अलाव जलते मिले। मौसम के मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बच्चे और बुजुर्ग ठंड से परेशान रहे। बाजारों में भी रौनक कम रही। स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। उन्हें ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। बीच राह लोगों को जहां अलाव जलते मिले, वहीं खड़े हो गए। मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक रमेश वर्मा ने बताया कि फिलहाल सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है। बीएसए हेमंत राव ने बताया है कि डीएम के निर्देशों के बाद जनपद के कक्षा आठ तक के विद्यालयों के संचालन का समय बदल दिया गया है। सुबह 10 बजे से विद्यालय खुलेंगे और तीन बजे अवकाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed