{"_id":"58cd7d994f1c1b957d32a885","slug":"tempo-reflex-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटा, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटा, सात लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अनियंत्रित टेंपो पलटने से शनिवार की सुबह सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी हैं। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर आईं। दो बालकों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। जबकि अन्य लोगों का प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के कोर्रिया गांव निवासी आकाश (15) पुत्र रमेश, दुर्गेश (10) पुत्र नरेश, रिषभ (12) पुत्र अनिल त्रिपाठी टेंपो से हरदोई आ रहे थे। टेंपो में सात लोग सवार थे। चौपाल सागर के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो पलटने से आकाश व दुर्गेश को गंभीर चोट आईं।
विज्ञापन
जबकि रिषभ समेत अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। जिसमें आकाश, दुर्गेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। रिषभ सहित अन्य लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। रिषभ ने बताया कि कक्षा आठ की परीक्षा देने के लिए श्रीराम बाजपेई स्मारक विद्यालय जा रहा था।
विज्ञापन