फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Temperature increased, weather is expected to change from today

Hardoi News: बढ़ा तापमान, आज से मौसम बदलने के आसार

Wed, 30 Apr 2025 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 30 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Temperature increased, weather is expected to change from today
फोटो-52- धूप में दुपट्टे से बचाव करके जाती छात्रा। संवाद
विज्ञापन

आद्रता अधिक होने की वजह से लोग उमस के कारण पसीने से तरबतर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बादलों की छाने की वजह से बीते दो दिन मौसम खुशनुमा बना रहा। लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन बुधवार को आसमान में बादलों की आमद कम रही। वातावरण में आद्रता भी काफी रही। इस कारण से तापमान में इजाफा भी हुआ।
लोग गर्मी और उमस के कारण पसीने से तरबतर रहे। गर्मी से निजात पाने की आस लगाए लोगों को बृहस्पतिवार से राहत मिलने के आसार हैं। विभाग ने आज से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। बीते रविवार से आसमान में छाए बादलों ने तीन दिनों तक तेज धूप से राहत दी। तापमान भी कम रहा, इस कारण से मौसम खुशनुमा बना रहा। तीन दिन की राहत के बाद बुधवार को मौसम फिर से गर्म हुआ है।
विज्ञापन

आसमान में बादलों की आमद कम रही इस कारण धूप में इजाफा हो गया और लोगो को तेज गर्मी सहन करनी पड़ी। गर्म हवाओं के न चलने से तापमान आधा डिग्री ऊपर चढ़ गया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी आधा डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 22.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाओं की गति 6 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई और आद्रता भी सुबह के समय 70 फीसदी और शाम को 54 फीसदी रही। आद्रता अधिक होने की वजह से लोग उमस के कारण पसीने से तरबतर रहे। प्रेक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार से मौसम में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed