फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tejas Roadways bus will run on Lucknow-Kanpur route

Hardoi News: लखनऊ-कानपुर रूट पर दौड़ेंगी तेजस रोडवेज बस

Thu, 07 Aug 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Tejas Roadways bus will run on Lucknow-Kanpur route
हरदोई। उप्र परिवहन निगम ने यात्रियों की सहूलियत के लिए हरदोई डिपो के बेड़े में पांच नई बसें शामिल की हैं। निगम को मिली पांच बसों का संचालन कानपुर और लखनऊ रूट पर कराया जाएगा। नई बसों को तेजस नाम देकर रोडवेज अधिकारियों ने समय सारिणी भी निर्धारित कर दी है। शाम को चलने वाली बसों से यात्रियों को अब देर शाम तक लखनऊ और कानपुर के लिए बस मिल सकेंगी।
विज्ञापन

हरदोई परिक्षेत्र के अंतर्गत डिपो में निगम ने पांच नई बसें शामिल की हैं। हरदोई डिपो में अभी तक 195 बसें लखनऊ, कानपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर, गोला, कन्नौज, फर्रुखाबाद के लिए संचालित हो रही हैं। इसके अलावा लंबे रूटों पर दिल्ली, बनारस, मथुरा, जयपुर, हरिद्वार, प्रयागराज के लिए भी बसें चलाई जा रही हैं। डिपो में संचालित बसों के बेड़ों में अब पांच नई बसें शामिल करने के बाद संख्या 200 हो गई है। जिले को मिली नई बसों को तेजस नाम देते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक सेवा रमेश कुमार ने बसों को लखनऊ और कानपुर रूट पर चलाने के निर्देश दिए हैं। बताया कि नई बसें शामिल होने से अतिरिक्त भार कुछ हद तक काम हो जाएगा।
विज्ञापन



रात नौ बजे तक मिल सकेंगी बस
हरदोई। लखनऊ और कानपुर के लिए अभी तक शाम को सात बजे आखिरी बस जाती थी और इसके बाद रात में बस सेवा बंद हो जाती थी। तेजस बसें मिलने के बाद इन्हें लखनऊ व कानपुर रूट पर संचालित किया जाएगा। इसके बाद अब बसें रात के नौ बजे तक मिल सकेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक सेवा ने बताया कि रात नौ बजे तक कानपुर और लखनऊ के लिए बस स्टेशन से बसें मिल सकेंगी। इससे जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed