{"_id":"571680594f1c1bb73e8b4845","slug":"tehsil-will-beautification-cctv-cameras-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील का होगा सुंदरीकरण, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील का होगा सुंदरीकरण, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
सवायजपुर तहसील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। तहसील परिसर में सीसीटीवी कै मरों की निगरानी के साथ पार्क व पेय जल के लिए शीतल जल आम जनता को मुहैया होगा। एसडीएम पद पर तैनात आईएएस संजीव सिंह ने डीएम को तहसील परिसर में जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगभग पचास लाख रुपये की डिमांड भेजी है। जिस पर राजस्व परिषद से मिले बजट से डीएम ने तहसील के सुंदरीकण के लिए 28 लाख रूपये की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि तहसील परिसर में आम जनता को बैठने की सुविधा के लिए टीन शेड व बेंचों का इंतजाम, इंटरलाकिंग सड़कें, पार्किंग, महिला शौचालय व अन्य शौचालयों का पुनर्निर्माण, जल निकासी के लिए नाली, पार्क में जानवरों की रोकथाम के लिए कैटल कैचर लगाया जाएगा। गर्मी में शीतल जल के लिए वाटर कूलर व परिसर में रोशनी के लिए सोलर लाइटें व विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस बाबत आरईएस के जेई आरके मिश्रा ने बताया कि जल्द ही तय प्रस्ताव के अनुसार सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन