फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tehri will replace Rice Kofta

चावल कोफ्ता की जगह मिलेगी तहरी

Sat, 05 Dec 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sat, 05 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tehri will replace Rice Kofta
विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब कोफ्ता चावल के स्थान पर तहरी खाने को मिलेगी वहीं उनको गाय /भैस के दूध के स्थान पर डिब्बे का दूध पीने को मिलेगा। मिड डे मील के मेन्यू में परिवर्तन के साथ ही दिन के अनुसार कनर्वजन कास्ट का भी निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताते चले कि जुलाई माह से विद्यार्थियों को मिड डे मील के तहत दिए जाने वाले मेन्यू में परिवर्तन कर उसमें गर्म मीठे दूध को भी शामिल कर दिया गया था। इसके अलावा बुधवार को कोफ्ता चावल देने के निर्देश हुए थे। बदले मेन्यू का लगातार विरोध किया जा रहा था। जिस पर शासन ने एक बार फिर मिड डे मील के मेन्यू में परिवर्तन कर दिया है।
विज्ञापन


सचिव आशीष गोयल की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया कि विद्यार्थियों को गर्म मीठा दूध अनिवार्य रूप से पिलाया जाए। अगर गाय/भैस का दूध नहीं उपलब्ध होता है तो डब्बे का दूध लाकर उसको बच्चों को दिया जाए। बुधवार को यदि अवकाश रहता है तो दूध का वितरण अगले कार्य दिवस में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कोफ्ता चावल के स्थान पर तहरी दी जाए। जारी आदेश में बुधवार के लिए कनवर्जन कास्ट का निर्धारण भी अलग किया गया है। जिसके तहत प्राथमिक विद्यालय में प्रति छात्र 6.99 और जूनियर में 9.79 रुपये व्यय किए जा सकेंगे। जबकि सोमवार, शुक्रवार व शनिवार को 3.09 रुपये और  मंगलवार और गुरुवार को 3.15 रुपये व्यय किए जाएंगे। जूनियर में सोमवार,शुक्रवार व शनिवार को 4.74 रुपये और मंगलवार व गुरुवार को 7.83 रुपये व्यय किए जा सकेगें। सचिव के नए आदेश के पालन के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.बृजेश मिश्र की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed