{"_id":"63fcea9e1d884fc76707e347","slug":"teenager-suffering-from-illness-commits-suicide-by-hanging-herself-hardoi-news-c-12-1-100147-2023-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजन बोले- बीमारी से चल रही थी परेशान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजन बोले- बीमारी से चल रही थी परेशान, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 27 Feb 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:08 PM IST
सार
बघौली के बरखेड़ा गांव में सोमवार की सुबह बीमारी से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के बघौली क्षेत्र में बीमारी से परेशान किशोरी ने सोमवार को घर के अंदर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसका पता लगते ही मृतक के घर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
बघौली थाने के बरखेड़ा निवासी सोहनलाल की पुत्री गुड़िया (16) ने सोमवार सुबह घर के अंदर छत के कुंडे में रस्सी से फंदा लगा लिया। इसका पता परिजनों को तब हुआ जब वह किसी काम से कमरे में पहुंचे। गुड़िया का शव लटकता देख घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
घर वालों का कहना है कि सभी लोग खेत पर थे, गुड़िया घर में अकेली ही थी। वह काफी दिनों से बीमार थी। उसका पेट दर्द होता था। इसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं गांव वालों में आत्महत्या को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
गुड़िया अपने भाई सुमित व आयुष और बहनें शिल्पी व ऋतिका में सबसे बड़ी थी। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि परिजन बीमारी से आत्महत्या की बात कह रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।