फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager shot dead in Nipania

निपनिया में किशोर की गोली मारकर हत्या

Sat, 24 Oct 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager shot dead in Nipania
पिहानी (हरदोई)। साल भर पुरानी रंजिश में आरोपियों ने एक घर पर चढ़ाई कर दी। छत पर मौजूद किशोर की गोली मारकर हत्या कर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स मौके पर पहुंच गए और फील्ड यूनिट की टीम ने भी नमूने जुटाए। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निपानिया निवासी संतराम यादव शुक्रवार शाम पिहानी से वापस निपानिया जा रहे थे। रास्ते में निपानिया तिराहे पर कुछ लोगों ने संतराम को घेरकर मारने का प्रयास किया। संतराम बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला और गांव पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर संतराम का भतीजा अनुराग यादव (16)पुत्र परशुराम छत पर चढ़कर देखने चला गया। इसी दौरान गांव निवासी विमलेश, अखिलेश पुत्र अनिरुद्ध ,अनूप पुत्र प्रताप सिंह यादव और बबलू पुत्र ठाकुर यादव दीवारों के सहारे अनुराग की छत पर चढ़ गए और वहीं उसे गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी अनुराग वत्स मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच शुरू की गई । एसपी ने बताया कि आरोपियों के परिवार की एक युवती के साथ मृतक के बड़े भाई ने करीब साल भर पहले दिल्ली जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। वह अपनी पत्नी के साथ वहीं (दिल्ली) रहता है। इसी को लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। एसपी ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed