{"_id":"6658b4edcddb0eb7e702e079","slug":"teenager-shoots-12th-class-student-dies-hardoi-news-c-12-1-knp1020-704875-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किशोर ने 12वीं के छात्र को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किशोर ने 12वीं के छात्र को मारी गोली, मौत
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। पाली कस्बे के मोहल्ला बिरहाना में पांच दिन पहले हुए विवाद में बृहस्पतिवार शाम 12वीं के छात्र को एक किशोर ने तमंचे से गोली मार दी। घायल छात्र की अस्पताल में मौत हो गई।
पाली थानाक्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी संजय सिंह का पुत्र युवराज (17) 12वीं का छात्र था। बृहस्पतिवार शाम वह पाली कस्बे के मोहल्ला बिरहाना में निर्माणाधीन पुलिस चौकी के पास खड़ा था। इसी दौरान उसके परिचित का एक किशोर आया। पांच दिन पहले एक किशोरी को लेकर हुए विवाद में दोनों के बीच फिर नोकझोंक हुई। इस दौरान किशोर ने युवराज के सीने में तमंचे से गोली मार दी।
गोली लगने के बाद लगभग 100 मीटर तक युवराज भागा और फिर गिर पड़ा। इसी बीच उसका एक दोस्त वहां पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दी और घायल को लेकर पीएचसी पाली पहुंचा।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर और फार्मासिस्ट नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस भी खोजी, लेकिन एंबुलेंस भी नहीं थी। पुलिस अपने वाहन से घायल को सीएचसी सवायजपुर ले गई। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देर शाम युवराज की मौत हो गई। सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।