{"_id":"69bed2dced2ba6b8790f27cc","slug":"teenager-raped-innocent-girl-fled-after-she-fainted-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-146772-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मासूम के साथ किशोर ने किया कुकर्म, बेहोश होने पर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मासूम के साथ किशोर ने किया कुकर्म, बेहोश होने पर भागा
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े चार साल के मासूम के साथ किशोर ने कुकर्म किया। घटना में मासूम बेहोश हो गया। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने के बाद उसकी मां ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर किशोर के खिलाफ कुकर्म और आरोपी के माता-पिता व चाचा के खिलाफ पीड़ित की मां से गाली-गलौज करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनका पति दूसरे शहर में मजदूरी करता है। इस वजह से वह अपने साढ़े चार साल के बेटे के साथ मायके में रहती हैं। मायके में ही बीते 13 मार्च को उनका बेटा मकान के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी एक किशोर (15) खेलने के बहाने मासूम को बाग में ले गया।
वहां उसके साथ कुकर्म किया। मासूम के बेहोश होने पर वह भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर महिला मौके पर पहुंची और बेटे को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। यहां हालत में सुधार होने पर मासूम ने पूरी घटना बताई। इसका उलाहना देने महिला आरोपी के घर गई। इस पर आरोपी के माता-पिता और चाचा ने उससे गाली-गलौज कर भगा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि महिला ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर किशोर समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।