फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager raped by taking hostage

Hardoi News: किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Sun, 25 Jun 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 25 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped by taking hostage
- थाने में दर्ज थी गुमशुदगी
विज्ञापन

- चक्की पर गेंहू पिसाने गयी थी किशोरी
संवाद न्यूज एजेसी
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। मामले की जांच के दौरान अहम सुराग मिलने पर एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बीच किशोरी भी घर पहुंच गई। किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

किशोरी की मां ने बताया कि 13 वर्षीय बेटी शनिवार की शाम तीन बजे घर से कुछ दूर गांव में लगी चक्की पर आटा पिसाने के लिए गेंहू डालकर साइकिल से घर वापस आ रही थी। रास्ते से लापता हो गई थी। काफी देर तक किशोरी घर नही पहुंची तो परिजनों ने आंशका करते हुए थाने में तहरीर दे दी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी, इसी बीच सुबह आठ बजे किशोरी घर पहुंची। किशोरी ने गांव के एक युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि खेत में पड़ी मड़ैया मे ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक राजधर मिश्रा ने बताया कि पहले तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी लेकिन किशोरी के बयान के आधार पर मामले में पाॅक्सो और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed