{"_id":"0f9e4a42900a3ef04c5d739ac46596c4","slug":"teenager-murdered-bodies-dumped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की हत्या कर शव नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की हत्या कर शव नहर में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 15 May 2015 12:51 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक किशोरी का शव नहर से
बरामद हुआ। संभावना जताई जा रही कि किशोरी से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर
हत्या कर शव फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा
भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस बाबत थानाध्यक्ष का कहना है कि किशोरी का शव पांच छह दिन पुराना है और बहकर आ गया। थाना क्षेत्र के टड़ियावां-हरिहरपुर मार्ग पर गुरुवार को ग्राम महुआ चाचर के पास अजीजपुर नहर कोठी की पुलिया में एक 15 वर्षीय किशोरी का शव फंसा हुआ मिला।
किशोरी पीले रंग की सलवार व कुर्ता पहने हुए थी और उसकी सलवार भी अस्तव्यस्त थी। पुलिस ने बताया कि उसके पैर में नायलोन की रस्सी भी बंधी हुई थी। इसके अलावा उसके गले पर भी चोटों के निशान थे। इससे उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही थी।
शव मिलने की जानकारी होते ही आस पास भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होने पर एसआई लीलाधर मौके पर पहुंचे और घटना की बड़े अफसरों को जानकारी दी। जिस पर सीओ हरियावां पीके मिश्र और थानाध्यक्ष रनवीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस ने किशोरी के शव की तलाशी ली, पर किशोरी की शिनाख्त का कोई प्रमाण नहीं मिला। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उधर, किशोरी के शव को निकालने और उसकी तलाशी आदि लेने को महिला पुलिस कर्मी के आने के लिए पुलिस अधिकारी को काफी देर तक इंतजार करते रहे। महिला सिपाही के आने के बाद ही किशोरी का शव नहर से बाहर निकलवाया जा सका।