{"_id":"dc743fc328a806f4d45fd22c074d555d","slug":"teenager-killed-in-road-accidents-eight-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किशोर की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में किशोर की मौत, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर कलवारी के पास टाटा मैजिक वैन ने टेंपो को टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार एक किशोर की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। एक को लखनऊ रेफर किया गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर अटवा असिगांव के निकट कलवारी गांव के पास सोमवार की सुबह एक स्कूल की टाटा मैजिक वैन ने टेपों को टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार अनुराग उर्फ गोलू (16) पुत्र सर्वेश, गांव निवासी अमित (18) पुत्र बेचेलाल और बेचेलाल (40) पुत्र नत्थू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया।
वहीं अमित की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्र्टम कराया। परिजनों ने बताया कि अनुराग गांव के लोगों के साथ हरदोई आ रहा था। तभी यह हादसा हो गया। परिजनों ने बताया कि अनुराग का एक पांच साल का छोटा भाई अभिषेक औैर उसकी तीन बहनें हैं। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेरा निवासी विक्रय लाल (45) पुत्र नरायन रविवार को देर शाम बाइक से गांव जा रहे थे। रास्ते में टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। विक्रय लाल हेलमेट नहीं लगाए थे। हेलमेट लगा होता तो शायद सिर में चोट नही आती। इधर, जनपद फर्रुखाबाद के कासगंज निवासी राम नायक (27) पुत्र वीरेंद्र सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए। इधर, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदबाड़ा निवासी राम शंकर (20) पुत्र गंगाराम सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पिहानी के छतैयां गांव निवासी अवधेश (35) पुत्र अवधेश बाइक से ससुराल जाने के लिए निकले थे। गांव के बाहर पहुंचते ही पुलिया पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती करवाया है। उधर, पत्नी को लेकर मोपेड से पिहानी आ रहे राम सिंह (55) निवासी सेठपुरवा मजरा सरहेंजू को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, इससे वह और उनकी पत्नी महादेई (52) बुरी तरह से चुटहिल हो गईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायलों को पिहानी सीएचसी पर भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक और मोपेड चालक यदि हेलमेट लगाए होते तो उनके सिर में चोट नही आती।