{"_id":"5707fca94f1c1bee71c81149","slug":"teenager-killed-by-falling-electricity-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार गिरने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार गिरने से किशोरी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
मकान की छत पर गिरी बिजली तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली (हरदोई)। घर में सोते समय शार्ट सर्किट से जलकर गिरी केबिल की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। वहीं उसके माता-पिता और ताऊ गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से परिजनों क ा कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम मरेउरा निवासी चंद्र प्रकाश उर्फ चंदर का परिवार गुरुवार की रात घर के आंगन में लेटा था। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे वोल्टेज अधिक आने पर हुए शार्ट सर्किट से घर की केबिल जलने लगी। इसी दौरान एक तार टूट कर चारपाई पर सो रही उसकी पुत्री शशि प्रभा उर्फ बउआ (16) पर गिर पड़ा जिससे वह करंट लगते ही छटपटाने लगी। उसकी आवाज सुन पास की चारपाई पर लेटी उसकी मां नीलम (35) चीख पड़ी और उसेे बचाने में वह खुद भी चिपक गई।
विज्ञापन
इसी दौरान उसके पिता चंद्र प्रकाश (38) और ताऊ गंगाराम वहां आ गए और मां बेटी को पकड़ने की कोशिश की तो वह भी करंट लगने से झुलस गए। आस पास के लोगों ने किसी प्रकार उनको छुड़ाया और झुलसे लोगों को आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले गए। जहां पर चिकित्सक ने शशि प्रभा को मृत घोषित कर दिया। अन्य की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका तीन बहनों व एक भाई में सबसे बड़ी थी। सूचना पर सीओ जितेंद्र गिरी व थाना इंचार्ज जावेद अहमद अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन