फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager dies by drowning while bathing in Garra river

Hardoi News: गर्रा नदी में नहाने के दौरान डूबकर किशोर की मौत

Thu, 27 Jun 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies by drowning while bathing in Garra river
पचदेवरा। पचदेवरा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में बृहस्पतिवार को गर्रा नदी में नहाने के दौरान किशोर डूब गया। पास में मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला और शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

वीरमपुर निवासी फकीरे का पुत्र अनुराग (13) भैंस चराने के लिए बृहस्पतिवार को गांव के पास से गुजरी गर्रा नदी के किनारे गया था। इसी दौरान गर्मी लगने पर अनुराग भी गर्रा नदी में नहाने चला गया। गहरे पानी में जाकर अनुराग डूबने लगा तो पास में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। इस पर लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह अनुराग को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अनुराग दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed