फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenage girl raped inside the house, father beaten

Hardoi News: किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म, पिता को पीटा

Wed, 21 May 2025 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl raped inside the house, father beaten
भरावन। घर में सोमवार की रात छोटी बहन के साथ सो रही किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता के साथ भी मारपीट की। घटना की तहरीर मिलने पर सीओ संडीला सतेंद्र सिंह ने जांच की। इसके बाद युवक के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह गोमती नदी के किनारे खेत में तैयार हो रही फसल देखने गया था। उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। घर पर दो पुत्रियां (15) और (12) उम्र की थीं। रात में दोनों सो रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान जैतखेड़ा निवासी लाला घर मेें घुस आया। बड़ी बेटी से दुष्कर्म किया। इस दौरान छोटी बेटी जाग गई तो उसने शोर मचाया। इसी बीच वह भी घर पहुंच गया। लाला को पकड़ने के लिए दौड़ा, तो वह भाग निकला। आरोप है कि लाला ने उसको गालियां दीं और हाथ का अंगूठा मरोड़कर तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed